अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरराजनीति

राहुल-प्रियंका धरने के लिए जंतर-मंतर नहीं पहुंच सके, पुलिस ने दो घंटे हिरासत में रखकर छोड़ा

दिल्ली पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत से छोड़ दिया है. राहुल को पुलिस ने जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही हिरासत में लिया था. विपक्षी दल जंतर-मतर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उनको आगे जाने से रोक दिया.

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्ष के कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया.

पुलिस द्वारा राहुल गांधी को बाराखंबा थाने में, जबकि अन्य नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम पहुंचाया गया. प्रियंका गांधी ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया. कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र और संविधान की आवाज दबाने की कार्रवाई बताया. बीजेपी ने विपक्ष पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button