उत्तर प्रदेशराजनीति

संगठन किसानों के अधिकारों और जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर आवाज उठाता रहेगा- धीरेंद्र सोलंकी

भारतीय हलधर किसान यूनियन

किसानों एवं जनहित के मुद्दों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  धीरेंद्र सोलंकी  का वक्तव्य

उत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय  सोनू शिकरवार  की उपस्थिति में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय  धीरेंद्र सोलंकी  ने किसानों एवं आम जनता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि संगठन किसानों के अधिकारों और जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर आवाज उठाता रहेगा।

उन्होंने नमामि गंगे परियोजना, पीजीएस परियोजना, आयुष्मान कार्ड योजना, गन्ने के उचित सरकारी मूल्य तथा अलीगढ़ की बंद पड़ी गन्ना फैक्ट्री को पुनः चालू कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और सरकार से इन मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय  धीरेंद्र सोलंकी ने कहा कि किसानों को उनकी गन्ने की फसल का उचित एवं लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। साथ ही, अलीगढ़ की बंद पड़ी गन्ना फैक्ट्री को दोबारा शुरू कराने के लिए सरकार को गंभीरता से प्रयास करना चाहिए, ताकि किसानों को लाभ मिल सके और क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

इसके अतिरिक्त, संगठन ने नमामि गंगे परियोजना, पीजीएस परियोजना और आयुष्मान कार्ड योजना से संबंधित मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की।

इन सभी विषयों पर शासन-प्रशासन द्वारा 10 दिन का समय मांगा गया है तथा सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। भारतीय हलधर किसान यूनियन प्रशासन को निर्धारित समय देते हुए 10 दिनों तक इंतजार करेगी।

निर्धारित समय पूरा होने के बाद संगठन द्वारा संबंधित मामलों में हुई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी आपसी विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति और निर्णय तय करेंगे।

भारतीय हलधर किसान यूनियन ने स्पष्ट किया कि संगठन किसानों के हितों, जनसमस्याओं के समाधान और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संगठन का नेतृत्व

राष्ट्रीय अध्यक्ष: माननीय  धीरेंद्र सोलंकी
प्रदेश अध्यक्ष: माननीय  सोनू शिकरवार , लखनऊभारतीय हलधर किसान यूनियन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button