उन्नाव: बाइक सवार हमलावरों ने अधेड़ के जबड़े में मारी गोली, हालत नाजुक

संवाददाता: सचिन पांडेय
उन्नाव। जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ठकुरायन खेड़ा इलाके में बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी। गोली व्यक्ति के जबड़े में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जिला अस्पताल से हैलट किया गया रेफर
घटना के बाद परिजन घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।
तीन संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तीन संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है। हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



