उत्तर प्रदेशताजा खबरलखनऊ

पीएम मोदी के पिता पर विवादित टिप्पणी को लेकर मल्लिकार्जुन के विरुद्ध हजरतगंज थाने में दी तहरीर

योगी सेना भारत के उपाध्यक्ष ने सौंपा शिकायती पत्र

लखनऊ। योगी सेना (भारत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता के खिलाफ की विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर यहां हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज करायी है। आज दोपहर आक्रोशित कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज कोतवाली पहंुचे मोहित मिश्रा ने शिकायती प्रार्थनापत्र सौंपा।

दिये गये शिकायती पत्र में मोहित मिश्रा ने उल्लेख किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सूचना के अनुसार बीते 25 अक्टूबर को एक सार्वजनिक सभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री के पिताजी के संबंध में अभद्र एवं हेट स्पीच की श्रेणी में आने वाली टिप्पणी की गई, जिसमें गाली-गलौज जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाना बताया गया है।

शिकायतकर्ता ने कहा है कि देश के संवैधानिक प्रमुख के परिवार पर इस प्रकार की टिप्पणी पूर्णतया अनुचित है, जिससे सनातन समाज की भावनाएं आहत हुई। शिकायती पत्र सौंपने के बाद मोहित मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शिकायती पत्र प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button