उत्तर प्रदेशताजा खबर
विकासनगर में मकान के ऊपरी तल पर बने स्टोर रूम में लगी आग लगने। दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू ।
लखनऊ 26 जुलाई।
-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
आज प्रातः करीब 08:30 बजे थाना विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-6 स्थित शहनाई गेस्ट हाउस के पास मकान संख्या 6/669 में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही थाना विकासनगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा फायर सर्विस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची फायर सर्विस की 02 गाड़ियों एवं फायरकर्मियों की सहायता से पुलिस टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कराया गया। कुछ ही समय में आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।
प्राथमिक जांच में पाया गया कि आग मकान के ऊपरी तल पर बने स्टोर रूम में लगी थी। मकान की स्वामिनी श्रीमती वर्षा पत्नी सौरभ हैं। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पुलिस बल उपस्थित है तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

