सदर विधायक पंकज गुप्ता ने 119 पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों को बांटी सोलर लाइटें

ब्यूरो रिपोर्ट: ऋषभ तिवारी
उन्नाव। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के मसवासी मंडल में सोलर लाइट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को सोलर लाइटें वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान 14 शक्ति केंद्र संयोजकों, 92 बूथ अध्यक्षों और मंडल के 13 पदाधिकारियों को सोलर लाइटें दी गईं। इस तरह कुल 119 लोगों को सोलर लाइट वितरित की गईं।
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता का कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनसेवा और विकास पर दिया जोर
विधायक पंकज गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में सोलर लाइट वितरण के माध्यम से संगठन के पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों को लाभान्वित किया गया।



