स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा: CBDT की ‘Foreign Assets Disclosure Scheme 2026’ पर प्रत्यक्ष कर भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित; ऑडिट तिथियां बढ़ाने पर सकारात्मक आश्वासन”

-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता



लखनऊ: 24 सितंबर
आयकर विभाग के प्रत्यक्ष कर भवन स्थित त्रिगुणा हॉल में आज ‘Foreign Assets of Small Taxpayer Disclosure Scheme 2026’ विषय पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज़ (CBDT) के तत्वावधान में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और सामयिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सीडीबीटी के सदस्य प्रशन्नजीत सिंह ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य करदाताओं (Taxpayers) के बीच स्वैच्छिक अनुपालन (Voluntary Compliance) को बढ़ावा देना है, ताकि करदाता कानून द्वारा निर्धारित पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से अपनी पुरानी और वास्तविक रिपोर्टिंग गलतियों को नियमित (Regularize) कर सकें।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात, सातवें तल पर स्थित गेस्ट हाउस में इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज लाल एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने CBDT के सम्मानित सदस्यों एवं प्रिंसिपल चीफ टैक्स टैक्स कमिश्नर अपर्णा अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान वर्तमान ऑडिट के व्यस्त समय को ध्यान में रखते हुए ऑडिट की तिथि (Audit Date) बढ़ाने के संबंध में एक औपचारिक अनुरोध पत्र सौंपा गया। CBDT सदस्यों ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए इस दिशा में पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में पधारे सभी कर विशेषज्ञों और श्रोताओं का इस व्यस्त ऑडिट सत्र के दौरान भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और इस महत्वपूर्ण अवधारणा को समझने के लिए हार्दिक अभिनंदन किया गया।


