
-राकेश कुमार श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता




लखनऊ, 8 नवंबर।
धनतेरस और नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली) की भव्यता के बाद आज राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश में दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
पंचदिवसीय महापर्व के अवसर पर लखनऊ के बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिल रही है। धनतेरस के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं और आम जनता ने जमकर खरीदारी की। सराफा बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों व सिक्कों की भारी मांग रही, वहीं लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, नए वाहन, बर्तन, कपड़े और मिठाइयों की भी रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की।
त्योहार के इस सीजन में मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। दीपावली के अवसर पर ग्राहकों की भारी भीड़ से घिरे ‘बीकानेर एक्सप्रेस स्वीट्स’ के मालिक आकाश और मैनेजर सौरभ सिन्हा ने बताया, “हम मिठाइयों की गुणवत्ता और शुद्धता पर विशेष ध्यान देते हैं। ग्राहकों को शुद्ध और ताज़ा मिठाइयां मिले, इसके लिए हमारी टीम हमेशा पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध रहती है।”
आज शाम शुभ मुहूर्त में घर-घर विधि-विधान से धन की देवी मां लक्ष्मी जी और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का पूजन किया गया इसके बाद दीपों की रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा।



