उत्तर प्रदेशलखनऊ

बच्चों को प्यार एवं सम्मान देने से  उनमें ऊर्जा आती है आज के दौर में डिजिटल एवं AI शिक्षा है महत्वपूर्ण- डॉ राजेश्वर सिंह

इस अवसर पर माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “बच्चों के सम्मान से उनमें और ऊर्जा आती है, वे और अधिक लगन से मेहनत करते हैं और उन्हें देखकर पूरा स्कूल आगे बढ़ता है।”
डिजिटल युग की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में माइक्रोसॉफ्ट, वर्ड, एक्सेल, टैली, वीडियो एडिटिंग, कोडिंग और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार इस दिशा में लगातार नए कोर्सेस को पाठ्यक्रम का हिस्सा बना रही है, ताकि हमारे क्षेत्र के बच्चे तकनीकी रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम के अंत में धनतेरस के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों के जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहने और सबके चेहरों पर प्रसन्नता रहने की मंगलकामना की गई। विकास, शिक्षा और जनसेवा का यह अनवरत क्रम सरोजनीनगर में यूं ही जारी रहेगा।

सरोजनीनगर परिवार की खुशहाली ही हमारा संकल्प: राजा बिजली पासी वार्ड में ‘चाय पर चर्चा’ और जनसंवाद, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के निर्देश पर 42 समस्याओं का त्वरित निस्तारण..!
मेधावी छात्रों को मिलीं साइकिलें, बोले विधायक—सम्मान से बढ़ती है बच्चों की ऊर्जा और प्रेरणा।
डिजिटल शिक्षा समय की सबसे बड़ी मांग: माइक्रोसॉफ्ट, कोडिंग और AI तकनीक से जुड़ रहे हैं नौनिहाल।
सरोजनीनगर के इसी विजन को जमीन पर उतारते हुए सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के राजा बिजली पासी (द्वितीय वार्ड) में पार्षद प्रतिनिधि श्री लवकुश रावत जी के आवास पर एक विशेष ‘चाय पर चर्चा एवं जनसंवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, मातृशक्ति और वरिष्ठ जनों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और खुलकर अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की 42 प्रमुख समस्याओं के समाधान के कड़े निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षण केंद्र शिक्षा और प्रोत्साहन का वह क्षण रहा, जब क्षेत्र के 15 मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।


संवाददाता: अकबर अली, लखनऊ
मीडिया संस्थान: हिंदी दैनिक किसान मेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button