पंचतत्व में विलीन वरिष्ठ पत्रकार शिव शंकर त्रिपाठी की धर्मपत्नी और पत्रकार प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी की माता श्रीमती फूलकली त्रिपाठी। भैंसाकुंड में हुआ अंतिम संस्कार।

-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता






फोटो: आर के श्रीवास्तव
लखनऊ: 30 अगस्त।
वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध पत्रकार तथा ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज़पेपर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी की धर्मपत्नी और ‘किसान मेल’ हिंदी दैनिक के ब्यूरो प्रमुख एवं राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी की पूज्य माता श्रीमती फूलकली त्रिपाठी का 29 अगस्त को स्वर्गवास हो गया था ।
श्रीमती फूल कली त्रिपाठी के निधन से पत्रकारिता जगत और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई । उनका अंतिम संस्कार आज पूर्वान्ह 11:30 बजे लखनऊ के भैंसाकुंड में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जहां वह पंचतत्व में विलीन हो गयीं। मुखाग्नि उनके वयोवृद्ध पति शिव शंकर त्रिपाठी ने दी किन्तु उनकी उम्र अधिक होने के कारण अन्य विधि विधान के कार्यक्रम उनके पुत्र प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी के द्वारा किया गया।
आशियाना स्थित एल.डी.ए. कॉलोनी के निवासीगण, मित्रगण, पत्रकारगण तथा परिवार के सदस्यगण और उनके बच्चों ने भैंसाकुण्ड पर अंतिम भावभीनी विदाई दी।



