उत्तर प्रदेशलखनऊ
माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी का समस्त पार्षदगण हेतु आवश्यक संदेश

आगामी छठ महापर्व के दृष्टिगत माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी द्वारा समस्त पार्षदगण से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने वार्डों में स्थित सभी छठ पूजा घाटों एवं पूजा स्थलों का समय रहते स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कराएं।
विशेष रूप से निम्न व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाए—
- स्वच्छता व्यवस्था: सभी छठ घाटों, संपर्क मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों की समुचित साफ-सफाई।
- विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था: घाटों एवं आवागमन मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति।
- पेयजल एवं जल व्यवस्था: स्वच्छ पेयजल तथा पूजा हेतु आवश्यक जल की उपलब्धता।
- सुरक्षा व्यवस्था: घाटों पर बैरिकेडिंग, सुरक्षित आवागमन एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध।
- विभागीय समन्वय: नगर निगम, विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्ण कराना।
माननीय विधायक जी का स्पष्ट निर्देश है कि छठ पूजा से पूर्व सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
समस्त पार्षदगण निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों का संबंधित विभागों से तत्काल निराकरण कराएं तथा निरीक्षण की फोटो एवं व्यवस्थाओं की स्थिति की रिपोर्ट विधायक कार्यालय को उपलब्ध कराएं।





