उत्तर प्रदेशलखनऊ
नगर निगम के बुलडोजर अवैध चेंबरों पर गरजे

लखनऊ
कचहरी में वकीलों के अवैध चेंबरों पर कार्रवाई शुरू
नगर निगम के बुलडोजर अवैध चेंबरों पर गरजे
कचहरी के आसपास भारी पुलिस तैनात
पीएसी के साथ कई थानों की फोर्स तैनात
एडीसीपी, एसीपी समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद
लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर हंगामा शुरू हो गया है. नगर निगम की टीम हाई कोर्ट के आदेश पर चैंबरों को ध्वस्त करने पहुंची तो वकीलों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस बार नगर निगम ने 245 अवैध चैंबरों को चिह्नित किया है. इन चैंबरों पर लाल निशान लगाकर नंबर दिए गए हैं और पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं.




