चाय न बनाने पर पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र में देर रात चाय बनाने से मना करने पर नशे में धुत पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी सुमन (35) की हत्या कर दी,
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज कुमार शुक्ला रात करीब 11:30 बजे नशे की हालत में घर लौटा और पत्नी सुमन से चाय बनाने की जिद करने लगा। सुमन के इंकार करने पर विवाद बढ़ा और गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई,
घटना के समय घर में मौजूद 12 वर्षीय बेटे ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी,
यह दर्दनाक और अविश्वास्य घटना गोंडा के जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक कोटिया मदारा गांव का रहने वाला आरोपी मनोज कुमार शुक्ला (40) अपनी पत्नी सुमन (35), बेटा किशन (12) और बेटी शगुन (4) के साथ रहता था। नशे का लती आरोपी का शराब पीने को लेकर आए दिन पत्नी से झगड़ा होता था।
मनोज कुमार शुक्ला और सुमन की शादी 14 साल पहले हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका सुमन की मां की तहरीर पर आरोपी पति मनोज कुमार शुक्ला और उसकी मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है।




