लखनऊशिक्षा

महर्षि विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव ‘अरुणोदय’ में छायी प्रतिभा की छटा, बच्चों ने दिए रंगारंग कार्यक्रम। गणमान्यजनों और अभिभावकों की रही मौजूदगी।

आर के श्रीवास्तव प्रमुख संवाददाता


लखनऊ 21 नवंबर। महर्षि विद्या मंदिर (सीतापुर रोड, लखनऊ) का 42वां वार्षिकोत्सव ‘अरुणोदय’ हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। 
समारोह का शुभारंभ गुरु-पूजन, गुब्बारों के विमोचन, दीप-प्रज्ज्वलन एवं स्वस्ति-वाचन के साथ हुआ। विद्यालय के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव, प्रबंधक अनूप श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या नीलम सिंह एवं उप-प्रधानाचार्य गौरव सिंह बिष्ट ने अतिथियों को पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया। 
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिव-स्तुति, स्वागत-अंजलि, कव्वाली, ‘मणिकर्णिका’, ऑर्केस्ट्रा, पहाड़ी लोक-नृत्य और नाद ब्रह्म जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही ‘प्रतिभा: द स्पोर्टिंग ब्रिलियंस’, ‘भक्त प्रह्लाद’, ‘स्वर लहरी’, जल-संरक्षण और ‘नवरस’ की प्रस्तुतियों ने खूब सराहना बटोरी। भव्य ग्रैंड-फिनाले के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हुआ और कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ। 
इस अवसर पर अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा के साथ कला, संस्कृति और जीवन-मूल्यों का समन्वय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। प्रबंधक अनूप श्रीवास्तव ने प्रस्तुतियों को भारतीय संस्कृति , योग और ध्यान तथा नई पीढ़ी की रचनात्मकता का संगम बताया। प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान, आत्मविश्वासी और संवेदनशील नागरिक बनाना है वहीं महर्षि महेश योगी जी की समग्र शिक्षा की अवधारणा से प्रेरित इस विद्यालय में नियमित भावातीत ध्यान एवं योग के माध्यम से विद्यार्थियों के बौद्धिक, मानसिक और व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। 

कार्यक्रम में इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एडवोकेट मनोज लाल, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सुशील चंद्र श्रीवास्तव और एसके श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button