अयोध्याउत्तर प्रदेश
मिल्कीपुर में समाधान दिवस बना मजाक, 156 में से सिर्फ 1 शिकायत का समाधान

मिल्कीपुर, अयोध्या।
मिल्कीपुर तहसील में शनिवार को लगे संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ा।
सीडीओ राजेश कुमार सिर्फ 2 घंटे रुके, फिर चले गए।
कुल 156 शिकायतें आईं, मौके पर सिर्फ 1 का निस्तारण हुआ।
155 शिकायतें फिर फाइलों में दब गईं।
सबसे ज्यादा शिकायतें खाद्य-रसद विभाग की, फिर राजस्व और पुलिस की।
पुरानी शिकायतें लेकर पहुंचे लोग, बोले – हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है।
कई महिलाएं अधिकारियों के सामने रो-रोकर सुनाती रहीं अपनी पीड़ा।
मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहा बेटा, पीएम आवास का पैसा गबन का कर्मचारी पर आरोप।
सवाल यही – क्या समाधान दिवस सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गया है?




