उत्तर प्रदेशराजनीति
35 सीटों पर शिवसेना उतारेगी प्रत्याशी

महाराष्ट्र के बाद अब यूपी की राजनीति में सक्रिय हुआ शिंदे गुट, 35 सीटों पर शिवसेना उतारेगी प्रत्याशी
महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार चला रही शिवसेना शिंदे गुट उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। पार्टी का एजेंडा हिंदुत्व रहेगा। शिवसेना शिंदे गुट ने प्रदेश में 35 विधानसभा सीटें चिह्नित की हैं जहां पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। संगम नगरी पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजीत अडसुल ने कहा, महाराष्ट्र में उनकी पार्टी भाजपा के साथ है।
भाजपा के मथुरा मुद्दे के समर्थन के प्रश्न पर राष्ट्रीय सचिव ने कहा, भाजपा और शिवसेना दोनों अलग राजनीतिक दल हैं। मथुरा भाजपा के लिए मुद्दा है लेकिन शिवसेना का मुद्दा हिंदुत्व ही रहेगा।




