दूल्हों को उनके बहनोई ने पहनाई 1 करोड़ रुपये के नोटों से बनी 100 फीट लंबी मालाएं पहनाई…

मथुरा उत्तरप्रदेश
मथुरा में शादी की बारात के दौरान, दूल्हों को उनके बहनोई ने 1 करोड़ रुपये के नोटों से बनी 100 फीट लंबी मालाएं पहनाई…
आपने बहुत सी शादियां तो अच्छी ही होगी किंतु कुछ ऐसी शादियां होती हैं जिनकी कुछ यादें याददाश्त बन जाती है , एक ऐसा ही कारनामा मथुरा की एक शादी में देखा गया जैसा की आपने शादियों के सीजन में आपने दूल्हों को फूलों और नोटों की मालाएं पहने तो खूब देखा होगा, लेकिन मथुरा के सुरीर क्षेत्र में हुई एक घुड़चढ़ी ने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक जीजा ने अपने दो सगे सालों पर ऐसा प्यार लुटाया कि शादी समारोह में मौजूद लोग देखते ही रह गए।
दोनों दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपये की नोटों से बनी विशालकाय मालाएं पहनाई गईं। पांच-पांच सौ रुपये के नोटों से तैयार करीब 100 फीट लंबी इन मालाओं का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस अनोखी घुड़चढ़ी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
यह पूरा मामला मथुरा जनपद के सुरीर थाना क्षेत्र के गांव नगला फोंदा का है। गांव निवासी योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शादी की रस्मों के तहत शनिवार को घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी।




