उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी का आरोप, युवती का वीडियो वायरल

ब्यूरो ऋषभ तिवारी

उन्नाव | किसान मेल न्यूज़

उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के तारगांव गांव की रहने वाली एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

पीड़िता काव्या द्विवेदी का आरोप है कि आरोपी युवक ने बैंक में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाते हुए उससे 2.50 लाख रुपये लिए। कुछ समय बाद उसने एक नियुक्ति पत्र भी दिया, लेकिन जब काव्या संबंधित बैंक पहुंचीं तो पता चला कि नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी है।

काव्या का कहना है कि जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उनकी जानकारी के बिना ही शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।

मामले को लेकर दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। अभी तक लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

किसान मेल न्यूज़ की अपील है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को बिना सत्यापन के पैसे न दें और किसी भी नियुक्ति पत्र की संबंधित विभाग से अवश्य पुष्टि कर लें।

Related Articles

Back to top button