उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

नेहरूबाग औद्योगिक क्षेत्र में ओम फर्मा पर एंटी नारकोटिक्स टीम की छापेमारी

ब्यूरो ऋषभ तिवारी

उन्नाव।।औषधियों की आड़ में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल की शिकायत पर जांच, देर शाम तक पड़ताल जारी

नेहरूबाग औद्योगिक क्षेत्र स्थित आयुर्वेदिक दवा निर्माता कंपनी ओम फर्मा में बुधवार दोपहर बाद एंटी नारकोटिक्स विभाग की आठ सदस्यीय टीम ने छापेमारी कर जांच शुरू की। टीम को शिकायत मिली थी कि हाजमे समेत अन्य औषधियों के नाम पर तैयार किए जाने वाले उत्पादों में भांग और अन्य नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

करीब दो बजे टीम कंपनी परिसर पहुंची और उत्पादन प्रक्रिया की जांच शुरू की। अधिकारियों ने तैयार उत्पादों के स्टॉक, कच्चे माल और संबंधित दस्तावेजों की भी पड़ताल की। टीम द्वारा कंपनी में मौजूद सामग्री और उत्पादन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच देर शाम तक जारी रही।

इसी बीच लुमेक नाम की फैक्टरी में जीएसटी विभाग की टीम भी जांच कर रही है। दोनों विभागों की कार्रवाई को लेकर औद्योगिक क्षेत्र में दिनभर हलचल बनी रही।

अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और जांच के दौरान क्या अनियमितताएं सामने आईं।

Related Articles

Back to top button