लखनऊ में शिक्षकों की कमी से नाराज सैकड़ों स्कूली छात्रों ने सड़क पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन

लखनऊ में बालागंज चौराहे पर स्कूली बच्चों का प्रदर्शन- दुबग्गा रोड पूरी तरह जाम
लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण स्कूल की छात्राओं ने स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी के विरोध में बालागंज चौराहे पर सड़क पर बैठकर दुबग्गा रोड को चारों तरफ से पूरी तरह जाम कर दिया है। खबर लिखे जाने तक बारिश के बावजूद चौराहे पर छात्राओं का विरोध प्रदर्शन जारी था। प्रदर्शन के चलते चौक, बालागंज -दुबग्गा मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। छात्राओं के रोड जामकर प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं अधिकारी मौके पर पहुंचकर छात्राओं को समझाने एवं स्थिति संभालने के लिए मशक्कत करने में जुटे थे।
लखनऊ की सड़कों पर एक बार फिर जेन अल्फा की गूंज सुनाई दे रही है. यह पूरा मामला महज तीन दिन पहले से शुरू होता है,





