लखनऊ सहित बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह करने की मांग ।
-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
लखनऊ, 11 सितंबर।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ (UFBU) के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह (Five-day banking) लागू करने और पीएलआई (PLI)* योजना में संशोधन की मांग को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। इस हड़ताल का असर लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में देखने को मिला। राजधानी लखनऊ सहित यूपी और पूरे देश में बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ । हजरतगंज स्थित मुख्य शाखाओं और अन्य परिसरों के बाहर बैंकर्स ने प्रदर्शन कर ज्ञापन भी सौंपा।
यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे तथा 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
लखनऊ में विभिन्न बैंकों के नेता व पदाधिकारी आगे रहे, जिनमें मनींद्र शुक्ल, सौरभ सिंह, भरत केसरी, भूपेश कुमार, मयंक मिश्र, अंकित शर्मा, पदमकांत पांडे और विवेक महेंद्र जैसे प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे।
*PLI- बैंकों के मुनाफे, दक्षता और अन्य तय मापदंडों (जैसे वित्तीय समावेशन, संपत्ति की गुणवत्ता आदि) के आधार पर कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलने वाला अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन या बोनस है।



