गोंडा के कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड मामले में हुआ एक्शन -SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मंत्री संजय निषाद एसपी अभिषेक भड़के
गोंडा में व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद सर्किट हाउस पहुंचे मंत्री संजय निषाद वहां के SP अभिषेक पर भड़क गए। संजय निषाद ने मौके पर भारी पुलिस फोर्स देखने के बाद नाराजगी जताई और एसपी को फटकार लगाई। इस दौरान, संजय निषाद ने एसपी से पूछा कि क्या आप सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
संजय निषाद ने “अरे इतना फोर्स क्यों लगा दिए हो यहाँ पे? पूरे सर्किट हाउस को चारों तरफ से घेर लिए हो। ये सरकार की छवि खराब कर रहे हो आप लोग। इतना फोर्स लगा के क्या दिखाना चाहते हो?”
गोंडा में व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद सर्किट हाउस पहुंचे यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद वहां के एसपी अभिषेक पर भड़क गए।
आपको बताते चले कि लखनऊ के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बीते गुरुवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की शाम को दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे विनोद कुमार साहनी को 4 मोटरसाइकिलों पर आए 10 लोगों ने रास्ते में रोक लिया और उनके ऊपर हमला कर दिया।

गोंडा पुलिस के मुताबिक, विनोद साहनी ने हमलावरों में से 3 की पहचान कर ली थी। उनकी शिकायत के बेस पर शुभम सिंह उर्फ गोलू, सुभाष सिंह और आकाश सिंह सहित 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था।




