उत्तर प्रदेश

बैंककर्मियों की 5 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर लटकते रहे ताले

लखनऊ। 5 दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने तथा लंबित मुद्दों हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने आज एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल कर हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक में फोरम के राज्य संयोजक कॉमरेड वाई के अरोड़ा के नेतृत्व में सभा एवं प्रदर्शन किया।

फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि इन मांगों हेतु बैंककर्मी काफी समय से देशव्यापी प्रदर्शन, काला बैज धारण एवं एक्स (ट्विटर) व पोस्टर अभियान आदि चला रहे थे, लेकिन मांगे पूरी न होने पर आज हड़ताल पर चले गए।

सभा को संबोधित करते हुए कॉम. दिनेश कुमार सिंह ने कहा- *रिजर्व बैंक, एलआईसी, सेबी, नाबार्ड आदि विभागों में 5 कार्य दिवस हैं फिर हमारे साथ नाइंसाफी क्यों, कॉ. एस के संगतानी ने सरकार द्वारा थोपी गई भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना को तुरंत स्थगित करने की मांग की।

कॉ. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जिन बैंकों ने अपने उच्चाधिकारियों को लाखों रुपए पीएलआई के नाम पर भुगतान किए हैं, उसे तत्काल वापस लिया जाए। कॉ. वी के माथुर एवं कॉ. संदीप सिंह ने द्विपक्षीय समझौते से लंबित सभी मुद्दों को शीघ्र निस्तारित करने की मांग की तथा कॉ. अशोक अग्रवाल व कॉ. सचिन केशरवानी ने कहा कि हम आश्वासन नहीं परिणाम चाहते हैं।

प्रदर्शन में अन्य वरिष्ठ बैंक नेताओं कॉम.आर एन शुक्ला, करुणेश शुक्ला, शकील अहमद, विभाकर कुशवाहा, अभिषेक तिवारी, राकेश पाण्डेय, गौरव चौरसिया, आशुतोष वर्मा, मनीष कांत, तारकेश्वर चौहान, ललित श्रीवास्तव, आकाश शर्मा के साथ स्वाति सिंह, अनुषा दुबे, आनंद सिंह, ईशान श्रीवास्तव, वीके श्रीवास्तव, दीपक सिंह, एम जेड हसन, शिव कुमार सिंह, बृजेश तिवारी, आशीष विश्वकर्मा आदि ने कहा जब तक सरकार बैंककर्मियों की लंबित मांगों को पूरा नहीं कर देती उनका ये संघर्ष जारी रहेगा। सभा में महिला बैंकनेत्रियों प्रियंका, नमिता, शिल्पी, मोनिका, प्रीति वर्मा, मानसी, भारती शर्मा, शिखा, सीमा आदि ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया कि बैंक हड़ताल में लखनऊ की 905 शाखों के लगभग 10 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। अब 28, 29 व 30 सितंबर को तीन दिवसीय एवं अक्टूबर में अनिश्चितकालीन देशव्यापी बैंक हड़ताल आहूत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button