उत्तर प्रदेशताजा खबरलखनऊ

यूपी में गो संरक्षण को मिलेगा नया आयाम, योगी सरकार तैयार करेगी 10 हजार ‘गो मित्र’

ब्यूरो ऋषभ तिवारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गो संरक्षण अभियान को अब नई पीढ़ी और खासकर Gen-Z युवाओं से जोड़ने की तैयारी है। योगी सरकार गांव-गांव अभियान चलाकर युवाओं को गोवंश संरक्षण, गो सेवा और इसके सामाजिक-आर्थिक महत्व के प्रति जागरूक करेगी।

इस पहल के तहत प्रदेश में करीब 10 हजार ‘गो मित्र’ तैयार किए जाएंगे। अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पहले मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उनके माध्यम से अन्य लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। गो संरक्षण और गो सेवा में पहले से रुचि रखने वाले लोगों को प्राथमिकता दिए जाने की बात सामने आई है।

सरकार का उद्देश्य गो संरक्षण को केवल गोशालाओं तक सीमित रखने के बजाय इसे प्राकृतिक खेती, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तीकरण, हरित ऊर्जा और रोजगार से जोड़ना है। गोबर और गोमूत्र आधारित उत्पादों, प्राकृतिक खेती और बायोगैस जैसी गतिविधियों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के नए अवसर तलाशने पर भी जोर दिया जा रहा है।

यानी अब गो संरक्षण के साथ युवाओं की भागीदारी और ग्रामीण रोजगार को भी जोड़ने की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button