
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पश्चिमी जोन के अंतर्गत थाना दुबग्गा पुलिस को ग्राम सैदपुर अण्डर पास के पास थाना दुबग्गा क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया, जिस पर थाना स्थानीय पर दिनांक 25 10 2026 को मु0अ0स0 326, 2026 धारा 103,1,238, a,B,N,S, बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी, तत्पश्चात घटना के अनावरण हेतु टीमे गठित की गई, 28 10 2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त मारूफ नईम खान पुत्र नईम खान निवासी दसदान थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव को गिरफ्तारी की गई,व पूछताछ पर अभियुक्त मारूफ नईम खान बताया कि मुक्तक नरगिस उर्फ आशिया उर्फ टीना की पहले शादी हो चुकी थी, उसका तलाक हो चुका था, और मैं भी शादीशुदा था मेरी भी मेरी पत्नी से तलाक हो चुका था, मृतका नरगिस से दोस्ती करके शादी के लिए राजी किया था, उससे 5 लाख रुपए नगद उधर भी लिया था, मेरी दूसरी लड़की से शादी हो गई तो मृतका नरगिस उर्फ आशिया उर्फ टीना अपने 5 लाख रुपए वापस मांगने लगी जो मेरे पास नहीं थे, तभी मैंने उसको करने का निर्णय लिया मुझे धमकी देने लगी झूठे मुकदमे में फंसा देंगे मृतका ने कहा, इसलिए मैंने अपने मित्र आमिर खान गाड़ी में योजना के साथ बैठाया और गला दबाकर मारकर सैदपुर अण्डर पास के फेंक दिया, गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



