लखनऊ तिहरा हत्याकांड करवा चौथ के पावन पर्व पर बुरी तरह से छलका परिवार का दर्द

तिहरे हत्याकांड से प्रभावित तिवारी परिवार से भेंट की
लखनऊ : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने व्यापार मंडल के साथियों के साथ सआदतगंज में हुए तिहरे हत्याकांड से प्रभावित तिवारी परिवार से भेंट की उन्होंने अत्यंत दुखी परिवार को यथा संभव सांत्वना और धैर्य देने का प्रयास किया।
संदीप बंसल ने कहा कि परिवार को सहारा देने के लिए सरकार और संगठन के साथ साथ व्यापारी समाज भी साथ खड़ा है.. बेटा सुयश तिवारी बाजारखाला क्षेत्र में व्यापार कर रहा था और संगठन से जुड़ा था।
सआदतगंज उद्योग व्यापार मंडल एवं बाजार खाला उद्योग व्यापार मंडल के समस्त साथियों ने परिवार को हिम्मत और हौसला दिया।
उपस्थित रहने वाले साथियों में युवा महामंत्री शुभम मौर्य, लखनऊ महामंत्री दीपेश गुप्ता, बाजार खाला अध्यक्ष विकास सक्सेना, रमेश शुक्ला, सुनील साहू, रवि श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, चंद्रवीर सिंह, बबलू तिवारी रहें।

