उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर
उन्नाव में गंगा का बढ़ा जलस्तर, शुक्लागंज के रिहायशी इलाकों तक पहुंचा पानी

जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से शुक्लागंज क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई रिहायशी इलाकों में पानी पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आवागमन प्रभावित होने के चलते कई स्थानों पर नाव लोगों के लिए सहारा बनी हुई है।
लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।
दैनिक किसान मेल



