उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

हाईवे पर खड़े डंपर से भिड़ी रोडवेज बस, चालक की मौत, 19 यात्री घायल

जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास ढाबे के सामने सड़क पर खड़े डंपर में तेज रफ्तार रोडवेज बस पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे हुआ। बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। हाईवे पर खड़े डंपर से बस की टक्कर के बाद चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि करीब 19 यात्री घायल बताए गए हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर सड़क पर खड़े डंपर और बस की गति को हादसे से जोड़कर देखा जा रहा है। 

Related Articles

Back to top button