ताजा खबरलखीमपुर

 तेंदुए के जबड़े से मासूम बच्ची को छीन लाया पिता ,5 साल की मासूम को जबड़े से छुड़ाया

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के मजरा पूरब में घर के आंगन में पिता के साथ खेल रही 5 वर्षीय मनप्रीत कौर पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्ची को बचाने के लिए उसके चाचा सुखबिंदर सिंह करीब 100 मीटर तक तेंदुए के पीछे दौड़े और गन्ने के खेत में लाठी-डंडों से वार कर मासूम को उसके जबड़े से छुड़ाया।

बच्ची गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है।

यू पी के लखीमपुर खीरी जिले में बाघ और तेंदुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जंगल से निकलकर आबादी में पहुंच रहे वन्यजीव अब लोगों की जिंदगी के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। ताजा मामला उत्तर खीरी वन प्रभाग की बेलरायां रेंज के पढ़ुआ थाना क्षेत्र स्थित मझरा पूरब गांव का है। यहां सोमवार शाम घर के पास खेल रही पांच वर्षीय मासूम मनप्रीत कौर पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया।

तेंदुआ बच्ची को अपने जबड़े में दबाकर करीब 50 मीटर दूर तक घसीट ले गया। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे पिता और चाचा ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेंदुए से मुकाबला किया और ग्रामीणों की मदद से बेटी को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल बच्ची को रमियाबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मासूम पर हुए इस हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

अपील: ग्रामीण सतर्क रहें और बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें।

📰 हिंदी दैनिक किसान मेल | KM News
सच की आवाज़, जनता की आवाज़।
संवाददाता, अकबर अली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button