क्राइमलखनऊ

बांग्ला बाजार विवाद में,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार

लखनऊ के आशियाना अंतर्गत बंगला बाजार (कासा ग्रीन के निकट) में मंगलवार को लगने वाली बाजार की अनुमति न होने के बावजूद जबरन दुकान लगाने को लेकर विवाद हो गया। प्रशासन के विरोध करने पर उपद्रवियों ने हंगामा व मारपीट की। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।

बंगला बाजार स्थित पीडब्ल्यूडी मार्ग पर मंगलवार शाम अनाधिकृत रूप से लग रहे साप्ताहिक बाजार की दुकानों को बंद कराने पहुंचे पुलिस वालों और दुकानदारों के बीच तीखी झड़प हो गई। स्थिति यह आ गई कि अभद्रता करते हुए दुकानदारों ने हाथापाई करते हुए पुलिस वालों से मारपीट तक कर ली। आशियाना पुलिस ने मौके से दो लोग को हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि बंगला बाजार में बिना अनुमति के साप्ताहिक बाजार लगाया जा रहा था, जिसे लगाने से पहले ही मना किया गया था। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने दुकानें लगानी शुरू कर दी। मंगलवार शाम करीब चार बजे आशियाना थाने की पुलिस उन्हें बंद कराने के लिए पहुंची थी। इस दौरान कपड़े की दुकान लगाने वाले अंकित जायसवाल और उनकी मां माया देवी ने पुलिस के साथ कथित तौर पर अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि पुलिस वालों से हाथापाई और मारपीट तक की गई। इस मामले में बंगला बाजार चौकी प्रभारी संदीप ठाकुर की शिकायत पर दोनों आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
— अकबर अली (संवाददाता, हिंदी दैनिक किसान मेल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button