उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

संवाददाता सचिन पांडे

35 शिकायतें प्राप्त, अधिकारियों को फोन कर तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश; भूमि विवादों में संयुक्त टीम करेगी जांच

उन्नाव। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने दूरदराज क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। किसी ने भूमि विवाद और पैमाइश से जुड़ी शिकायत रखी तो किसी ने अवैध कब्जे, रास्ता अवरुद्ध किए जाने तथा निर्माण संबंधी मामलों को लेकर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। डीएम ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

भूमि विवादों पर विशेष नजर

भूमि विवाद और जमीन की पैमाइश से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम को कमेटी गठित कर मामलों की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए।

उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को भूमि विवादों के निस्तारण की जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए, ताकि राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके और विवादों का प्रभावी समाधान कराया जा सके।

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न हो। प्रत्येक शिकायत की जांच निष्पक्ष तरीके से करते हुए उसका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि शिकायतकर्ता को उसकी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए मौके पर जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रशासन का उद्देश्य है कि आम लोगों को शासन-प्रशासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिले तथा उनकी शिकायतों का समय से समाधान हो।

जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी की जाए और निस्तारण की स्थिति से संबंधित अधिकारियों द्वारा समय पर अवगत कराया जाए।

Related Articles

Back to top button