उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर
सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिसकर्मियों को दी गई विदाई

जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
एएसपी दक्षिणी ने उपहार भेंट कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
उन्नाव। अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में विदाई दी गई। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एएसपी ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की विभाग में दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सचिन राय भी मौजूद रहे।
ये पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त
- निरीक्षक ना0पु0 हीरा सिंह
- निरीक्षक ना0पु0 बृजेन्द्र नाथ शुक्ला
- उपनिरीक्षक ना0पु0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह
- उपनिरीक्षक ना0पु0 गोविन्द सिंह
- हेड कांस्टेबल ना0पु0 विजय सिंह



