उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव: भाजपा ने पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित वर्ग मोर्चा की जिला टीम घोषित की, महिला मोर्चा अवध क्षेत्र में नीलम सिंह को मिली जगह

ब्यूरो रिपोर्ट: ऋषभ तिवारी

उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी ने उन्नाव में संगठन को मजबूत करने की दिशा में पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अनुसूचित वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची घोषित कर दी है। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा अवध क्षेत्र की टीम में उन्नाव की वरिष्ठ महिला नेत्री नीलम सिंह को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। तीनों नियुक्तियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की 29 सदस्यीय टीम घोषित

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की अनुमति और जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी की सहमति से संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज निषाद द्वारा घोषित टीम में मनोज पाल, सरोज सैनी, नागेंद्र सिंह यादव, सत्यार्थ सोनी, दीपू लोधी, मनीष राठौर और विवेक पटेल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। नरेंद्र राठौर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राम नरेश, राधेश्याम, देवेंद्र पाल, डॉ. शेखर वर्मा, अभिषेक गुप्ता, हर्षित वर्मा और पिंकू राजपूत को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। पवन शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, दिलीप लोधी को जिला मीडिया संयोजक, निरुपम रस्तोगी को जिला सोशल मीडिया संयोजक और जितेंद्र कुशवाहा को जिला आईटी संयोजक बनाया गया है।

जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में अनूप सविता, रामप्रिय कनौजिया, अनिल सोनी, राकेश सविता, सरोज सैनी, सत्येंद्र बाथम, सचिन लोधी, रामदीन लोधी, हरिपाल सिंह यादव और जयसखी निषाद को शामिल किया गया है।

अनुसूचित वर्ग मोर्चा में 24 सदस्यीय टीम

अनुसूचित वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप राजपूत कोरी द्वारा घोषित टीम में आशीष कनौजिया, विनोद गौतम, राजकिशोर रावत, अंबिका प्रसाद विमल (ईलू), कुंज बिहारी निर्मल, साधूराम रावत, मोनू रावत और अंकित गौतम को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। आदर्श कुमार गौतम को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

आनंद रावत, दिनेश कुमार गौतम, लालजी रावत, महेंद्र रावत, राज कुमार कुरील, प्रवीण रावत और मुकेश कठेरिया को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र चौधरी को जिला मीडिया संयोजक बनाया गया है।

वहीं, रामआसरे रावत, सुरेश कुमार गौतम, सूरजन प्रसाद गौतम, पवन कठेरिया, छेदीलाल रावत, मनीष कुमार रावत और संजय रावत को जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला मोर्चा अवध क्षेत्र में नीलम सिंह को स्थान

भाजपा महिला मोर्चा की अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह द्वारा घोषित क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची में उन्नाव की वरिष्ठ महिला नेत्री नीलम सिंह को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति से अवध क्षेत्र की महिला मोर्चा टीम में उन्नाव को प्रतिनिधित्व मिला है।

नीलम सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी सहित जिले के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रियता से महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को गति मिलेगी।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

भाजपा पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में योगदान देंगी। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा ने उन्नाव में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित वर्ग और महिला मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Related Articles

Back to top button