उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर
बीघापुर में ट्रैक्टर स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। बीघापुर क्षेत्र में ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।
वायरल वीडियो में ट्रैक्टर से जोखिम भरा स्टंट किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा इसमें शामिल लोगों की पहचान क्या है।
सड़क पर इस तरह के स्टंट से गंभीर हादसा हो सकता है। पुलिस की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
दैनिक किसान मेल



