थाना कैसरबाग पुलिस द्वारा जिला बदर मुल्जिम को किया गिरफ्तार

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग थाना क्षेत्र में, जिला बदर आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया, मुलजिम सलमान कुरेशी उर्फ समीर, निवासी कटरा मकबूलगंज पीपल वाली गली थाना कैसरबाग लखनऊ, को तीन माह के लिए जिला बदर किया गया था, जो मुझे अभी गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर अपने घर के पास ब्लैक रंग की स्कूटी से जाते हुए दिखाई दिया है, अगर आप लोग जल्द करें तो पकड़ा जा सकता है, मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर रवाना किया, गुरु गोविंद सिंह मार्ग इन्डस्ट्रियल इंटर कॉलेज के पास पहुंच कर जिला बदर को चारों तरफ से घेरदार कर पुलिस हिरासत में लिया,पुलिस ने जिला बदर को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा, उ0नि0 अरविंद कुमार थाना कैसरबाग, उ0नि0 मोहित कुमार, का0 अनीश वर्मा,
कैसरबाग पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


