उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

अचलगंज में किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी, नकदी-सामान समेत लाखों का नुकसान

ब्यूरो ऋषभ तिवारी

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के बंथर में चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर नकदी और सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकान मालिक को हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक चोर दुकान से करीब 25 हजार रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई।

दुकानदार ने पुलिस को मामले की जानकारी देकर चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आसपास के संभावित रास्तों और सीसीटीवी फुटेज की जानकारी जुटाने की कार्रवाई शुरू की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले करीब दो महीनों के दौरान चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई है।

अब पुलिस के सामने चुनौती चोरी करने वाले आरोपियों की पहचान कर सामान बरामद करने की है। साथ ही पिछले मामलों का खुलासा भी लोगों की प्रमुख मांग बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button