उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

सई नदी में कूदा 18 वर्षीय छात्र, एसडीआरएफ-गोताखोरों ने बरामद किया शव

ब्यूरो ऋषभ तिवारी

उन्नाव। सोहरामऊ थाना क्षेत्र में सई नदी में कूदे 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना देवरा पुल के पास की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, छात्र घर से बाइक लेकर निकला था और बाद में उसकी बाइक पुल पर खड़ी मिली। इसके बाद नदी में तलाश शुरू की गई। 

मृतक की पहचान ओगरापुर निवासी आदित्य पुत्र अनंत कुमार मौर्य के रूप में हुई है। वह दरेहटा गांव स्थित स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। जानकारी के अनुसार कोचिंग से घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर मां ने उसे डांटा था। इसके बाद वह बाइक लेकर घर से निकल गया।

जब वह वापस नहीं लौटा और पुल पर उसकी बाइक खड़ी मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई।

काफी प्रयास के बाद गुरुवार सुबह छात्र का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button