उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

गणेश चतुर्थी रथयात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने खंगाला पूरा रूट

संवाददाता सचिन पांडे

हफीजाबाद में रथयात्रा से पहले एएसपी और एसडीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, दिए जरूरी निर्देश

उन्नाव। गणेश चतुर्थी के अवसर पर फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के हफीजाबाद में प्रस्तावित रथयात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव और उपजिलाधिकारी बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर रथयात्रा के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने यात्रा के पूरे रूट का जायजा लेते हुए रास्ते में आने वाली व्यवस्थाओं और संभावित समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान रथयात्रा आयोजकों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की गई। अधिकारियों ने आयोजकों से यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की अपील की।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर फोकस

निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और भीड़ प्रबंधन को लेकर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रथयात्रा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित टीम पूरी तरह सतर्क रहे।

मौके पर प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर चौरासी भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से रथयात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button