गांधीनगर तिराहे से दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
कोतवाली सदर पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गांधीनगर तिराहे के पास टैम्पो स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार सविता (26) पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार सविता निवासी बुद्धीखेड़ा के रूप में हुई है।
9 जुलाई को दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के अनुसार, वादिनी की तहरीर के आधार पर 9 जुलाई 2026 को कोतवाली सदर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 511/26 दर्ज किया गया था। मामले में धारा 64(1)/351(3) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू द्वारा की जा रही थी। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
गांधी नगर तिराहे के पास दबोचा
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को टीम को आरोपी के गांधी नगर तिराहे के आसपास मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे टैम्पो स्टैंड, गांधी नगर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और इसके बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



