फतेहपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 101 निरीक्षक-उपनिरीक्षक इधर से उधर

तीन निरीक्षक और 98 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कई थानों-चौकियों में नई तैनाती
ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News
फतेहपुर। जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने तीन निरीक्षकों और 98 उपनिरीक्षकों समेत कुल 101 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। नई तैनाती में थानों और चौकियों के अलावा पुलिस लाइन, यूपी-112, फील्ड यूनिट और विभिन्न सेल में भी बदलाव किया गया है।
तबादला सूची के मुताबिक पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक कांति सिंह को फील्ड यूनिट पूर्वी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं राधानगर के अपराध निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को हुसैनगंज और हुसैनगंज में तैनात राकेश कुमार को राधानगर भेजा गया है।
खागा सर्किल में भी कई बदलाव
खागा क्षेत्र में भी कई पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली गई है। उत्कर्ष कुमार सिंह को मुराइनटोला चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि अविनाश यादव को जाफरगंज भेजा गया है। वहीं कई उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों और चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
थानों के साथ यूपी-112 और पुलिस लाइन में भी तैनाती
तबादला सूची में कई अधिकारियों को यूपी-112 भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन से थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारी दी गई है। अनिल कुमार सिंह समेत कई उपनिरीक्षकों की तैनाती यूपी-112 में की गई है। वहीं विपिन कुमार यादव को पुलिस लाइन भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
इसके अलावा बकेवर, मलवां, औंग, जहानाबाद, थरियांव और अन्य थाना क्षेत्रों में भी उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। कई चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
नई तैनाती के साथ बदलेगी स्थानीय पुलिसिंग
101 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुए इस व्यापक बदलाव से जिले के कई थानों और चौकियों में पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने नए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादले का आदेश पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी किया गया है और इसका असर जिले की थाना एवं चौकी स्तर की पुलिसिंग पर दिखाई देगा।


