उत्तर प्रदेशताजा खबरलखनऊ

400 करोड़ से अधिक की टैक्स वसूली की तैयारी, दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनियां आयकर विभाग के रडार पर

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी , Kisan Mail News

लखनऊ। दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई आगे बढ़ रही है। विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग ने छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और कथित कर अनियमितताओं से जुड़े साक्ष्यों का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट को अंतिम निर्धारण के लिए आयकर मुख्यालय, नई दिल्ली भेजे जाने की तैयारी है।

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने फरवरी में उमाशंकर सिंह से जुड़े लखनऊ, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज और कौशांबी समेत 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान करीब 10 करोड़ रुपये नकद मिलने तथा कथित अवैध खनन और संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई थी।

विभागीय जांच में सामने आए दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स देनदारी का आकलन किए जाने की तैयारी है। हालांकि, अंतिम कर निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वास्तविक देनदारी की स्थिति स्पष्ट होगी।

आयकर विभाग की रिपोर्ट को अंतिम निर्धारण के लिए नई दिल्ली स्थित मुख्यालय भेजे जाने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button