उत्तर प्रदेशक्राइम

डबल मर्डर और शव से दरिंदगी का आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

कन्नौज से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया जहां योगेश उर्फ पंगा चोरी की नियत से एक घर में घुसा। उस घर में संजीव कठेरिया, पत्नी शिखा और 2 साल की बच्ची के साथ सो रहे थे।

चोर के घर में घुसने की आहट पर संजीव उठे तो योगेश ने डंडे से सिर पर वार किया और उन्हें जान से मार दिया

पत्नी शिखा उठी तो उस पर भी ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी

इसके बाद योगेश ने शिखा की लाश से तीन बार रेप किया,

2 साल की बच्ची को पीटा और घर में रखा 5 हजार रुपए लेकर भाग गया

पुलिस ने जंगल से योगेश उर्फ पंगा के दोनों पैरों में गोली मारकर उसे पकड़ा है

2022 में भी योगेश एक लड़की और उसकी मां की हत्या कर चुका है

तब भी मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया था, अभी कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया और फिर से ये घिनौनी वारदात कर दी

चोरी करने घुसे बदमाश ने डंडा से हमला कर दंपती की हत्या को अंजाम दिया था। महिला की मौत के बाद आरोपित बदमाश ने शव के साथ तीन बार दुष्कर्म किया था। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश से पुलिस की 12 दिन बाद हुई मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लग गईं। बेहोश होकर जमीन में गिरने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया।

रविवार की शाम चार बजे गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह और सर्विलांस टीम प्रभारी त्रिदीप सिंह ने इंद्रा नगर चौकी क्षेत्र के कसारी जंगल की घेराबंदी की। इस दौरान थाना तालग्राम के गांव भोजापुर निवासी 30 वर्षीय बदमाश योगेश राजपूत उर्फ पंगा को पुलिस टीमों ने घेर लिया। पुलिस को देखते ही योगेश राजपूत ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम की ओर से की गई फायरिंग के दौरान बदमाश योगेश राजपूत के दोनों पैरों में गोलियां लग गई। इससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि बदमाश योगेश उर्फ पंगा की महिला के पति से जान-पहचान थी। निर्जन स्थान पर दंपती के रहने की पहले से जानकारी पर वह छत की पन्नी हटाकर घर में चोरी करने के लिए डंडा लेकर दाखिल हुआ था। दंपती के जागने पर उसने डंडे से दोनों की हत्या कर मासूम बच्ची को घायल कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button