आर्थिकउत्तर प्रदेशताजा खबर
पराग दूध के दामों में नहीं करेगा बढ़ोतरी, मौजूदा कीमतें रहेंगी बरकरार

लखनऊ: पराग ने दूध के बढ़ाए दामों को वापस ले लिया है। पराग दूध और अन्य प्रोडक्ट अब पुराने ही दामों पर मिलते रहेंगे। 12 नवंबर की शाम से बढ़ी हुई दरें लागू कर दी गई थीं।
- 12 नवंबर की शाम से लागू की गई थी बढ़ोतरी
- पराग गोल्ड दूध में 4 रुपये प्रति लीटर बढ़े थे
- अब पराग गोल्ड दूध 72 रुपये में ही मिलेगा

मदर डेयरी और अमूल के बाद दूध के दाम बढ़ाने की तैयारी कर रहे लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) ने उपभोक्ताओं को राहत दी है। पराग ने दूध की कीमतों में प्रस्तावित बढ़ोतरी का फैसला वापस ले लिया है। ऐसे में उपभोक्ताओं को अब पराग गोल्ड और टोंड दूध पुराने दामों पर ही मिलेगा।
पराग के महाप्रबंधक आइबी सिंह ने बताया कि दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के फैसले को रविवार को वापस ले लिया गया है। उपभोक्ताओं को पहले की दरों पर ही दूध उपलब्ध कराया जाएगा। 12 नवंबर की शाम से बढ़ी दरों को लागू करने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है।




