उत्तर प्रदेशराजनीति

NDA की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी :डॉ॰ संजय निषाद

गृहमंत्री अमित शाह से मंत्री डॉ॰ संजय निषाद की हुई मुलाकात

लखनऊ। गृहमंत्री अमित शाह से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गृहमंत्री हमारे अभिभावक हैं और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हमारे लिए सदैव महत्वपूर्ण है।

भेंट के दौरान निषाद समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा पार्टी पदाधिकारियों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और मांगों से संबंधित पत्र भी सौंपा गया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निषाद पार्टी के भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने तथा जीत की रणनीति एवं समीकरणों पर भी सकारात्मक वार्ता हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि जब भी दो नेता मिलते हैं, तो राजनीतिक विषयों पर चर्चा होना स्वाभाविक है।
इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक, निषाद पार्टी एवं पूर्व सांसद प्रवीण निषाद जी तथा विधायक सरवन निषाद भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button