उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

शिक्षा के लिए समर्पण के 20 साल: मेधावी छात्रों का भविष्य संवार रहे अंकित सिंह परिहार

उन्नाव। समाजवादी पार्टी के नेता श्री अंकित सिंह परिहार द्वारा विगत 20 वर्षों से अपने परिवार क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने 5 अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इंजीनियरिंग, मेडिकल, एमबीए आदि उच्च शिक्षा हेतु फीस जमा कराई है।

इन विद्यार्थियों में वार्ड नंबर 7, नगर पंचायत अचलगंज निवासी शुभांकित यादव, ग्राम झगरपुर निवासी शशांक सिंह सहित अमृत दीक्षित, अनमोल सिंह चौहान एवं अभय सिंह शामिल हैं।

श्री परिहार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी खूब आगे बढ़ें और अपने परिवार, क्षेत्र एवं समाज का नाम रोशन करें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में परिवारजनों के बच्चों के सपनों को साकार करने और उनकी उच्च शिक्षा में सहयोग का यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button