आर्थिकलखीमपुर

गुलरिया चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू, एसएसपी ख्याति गर्ग ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

लखीमपुर खीरी, ब्यूरो (दैनिक किसान मेल)। जनपद की प्रमुख गुलरिया चीनी मिल का पेराई सत्र आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया है। मिल के इस नए सत्र का शुभारम्भ लखीमपुर खीरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ख्याति गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया।
यूनिट हेड योगेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में मिल का चक्का घूमते ही समूचे क्षेत्र के गन्ना किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पेराई सत्र के समय पर शुरू होने से किसानों को अपनी गन्ने की फसल की आपूर्ति करने में बड़ी सहूलियत मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। शुभारम्भ के अवसर पर मिल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button