लखनऊ में भाजपा की रैली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ

: लखीमपुर ज़िला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता बोले— आठों सीटें जीतकर फिर बनाएंगे योगी सरकार
राजधानी लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से विपक्ष के खिलाफ एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया गया। विधानसभा से लेकर परिवर्तन चौक तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य विपक्षी पार्टियों—सपा और कांग्रेस—की गलत नीतियों, भ्रष्टाचार और बढ़ती अराजकता के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराना था।
“इस बार टिकट में बदलाव होना है या नहीं, किसका टिकट काटना है और किसे मिलना है—यह पूरी तरह से हमारा केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व तय करेगा। इस पर हम कुछ नहीं कह सकते। लेकिन आज हमारे आठों विधायक और सभी कार्यकर्ता एक मंच पर हैं और पूरी मेहनत कर रहे हैं।”
जीत का दावा करते हुए ज़िला अध्यक्ष ने पूरी मजबूती के साथ कहा:
“मैं पूरी गारंटी और दावे के साथ कहता हूँ कि लखीमपुर खीरी की आठों की आठों सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। टिकट का फैसला नेतृत्व करेगा, लेकिन मैं अपनी तरफ से सभी आठों विधायक जिताकर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाने का वचन देता हूँ!”




