उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

एसआईआर में जमा 4.53 लाख फार्मों का दोबारा सत्यापन कराने की तैयार

ब्यूरो रिपोर्ट: ऋषभ तिवारी

उन्नाव। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत जमा किए गए फार्मों के सत्यापन को लेकर एक बार फिर निर्वाचन विभाग में हलचल तेज हो गई है। पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आने के बाद उन्नाव में भी फार्म संख्या छह, सात और आठ के कुल 4,53,129 आवेदनों का दोबारा सत्यापन कराने की तैयारी की जा रही है।

निर्वाचन विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर 2025 तक जिले की विधानसभा क्षेत्रों में कुल 23,25,053 मतदाता दर्ज थे। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान गणना प्रपत्रों का वितरण, वापसी और ऑनलाइन मैपिंग की गई। इसमें 4,28,961 मतदाता वर्ष 2003 से संबंधित आवश्यक प्रपत्र नहीं दे पाए थे, जिन्हें नोटिस जारी किए गए थे।

दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद वास्तविक मतदाताओं की संख्या 20,33,438 सामने आई थी। आंकड़ों के अनुसार 2,91,615 मतदाताओं की संख्या कम हुई। नए मतदाता बनने के लिए 1,28,684 लोगों ने फार्म छह जमा किए, जबकि संशोधन के लिए 32,830 लोगों ने फार्म आठ भरे। फार्म सात के माध्यम से नाम हटाने संबंधी आवेदन भी जमा हुए।

अब इन तीनों श्रेणियों के कुल 4,53,129 फार्मों का दोबारा सत्यापन कराने की तैयारी है। हालांकि उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में निर्वाचन आयोग का लिखित पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दोबारा सत्यापन होने की स्थिति में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटाने से संबंधित आवेदनों की फिर से जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button