आर्थिकउत्तर प्रदेश

व्यापारियों को मिले 10 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

20 लाख दुर्घटना बीमा और विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक क्षेत्र की तरह भेजें जाएं व्यापारी प्रतिनिधि

लखनऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में संपन्न प्रदेश पदाधिकारीयो की आभासी /तरंग/ वर्चुअल बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया की प्रदेश के व्यापारियों को इलाज के लिए कैशलेस 10 लlख रुपए तक की सुविधा प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त होनी चाहिए इसके साथ ही मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना जिसमें अभी तक 10 लlख रुपए मृतक व्यापारी के परिवार को प्राप्त होते हैं उसकी राशि बढ़ाकर 20 लlख रुपए की जानी चाहिए किसी विपरीत आपदा में व्यापारी की दुकान के जलने नष्ट होने या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में पंजीकरण न होने के बावजूद उसको तत्काल सहायता जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त हो ऐसा निर्णय मुख्यमंत्री जी द्वारा लिया जाना चाहिए। बैठक में एक स्वर से मांग की गई कि शिक्षा एवं स्नातक क्षेत्र की तरह उत्तर प्रदेश के विधान परिषद में व्यापारियों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। सुरक्षा के लिए व्यापारी को प्राथमिकता पर सभी जनपदों में शस्त्र लाइसेंस निर्गत किए जाने चाहिए।
बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा की कानून और व्यवस्था की दृष्टि से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राष्ट्र में सर्वश्रेष्ठ है परंतु इसके अतिरिक्त भ्रष्टाचार पर अभी नियंत्रण करना बाकी है अभी भी अधिकारी बिना पैसा लिए कार्य करने को तैयार नहीं होता है इस पर मुख्यमंत्री जी को विशेष रोकथाम करने की आवश्यकता है।।

आज की आभासी बैठक का संचालन उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रायबरेली से अतुल गुप्ता ने किया।। बैठक में सभी जनपदों में इन मांगों के साथ 21 और 22 नवंबर को विधायकों को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया की इसी महीने के अंत तक सभी विधानसभा इकाइयों का पूर्ण रूपेण गठन कर लिया जाएगा और विधानसभा चुनाव लड़ने वाले इच्छुक व्यापारियों की सूची प्रदेश मुख्यालय को भेज दी जाएगी। बैठक में 30 नवंबर तक युवा एवं महिला का गठन करके नई इकाइयों के घोषणा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी व्यापारियों को सदस्यता अभियान चलाकर संगठन से जोड़ने का भी निर्णय लिया गया। प्रदेश कार्यसमिति की आगामी बैठक 14 दिसंबर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद में आयोजित की जाएगी।

रायबरेली से अतुल गुप्ता, प्रभाकर गुप्ता, केके साहू, बछरावां से ओमिक सोनी, कन्नौज से राजीव दुबे, सिद्धार्थ नगर से सुगंध अग्रहरि, संतकबीर नगर से श्रवण कुमार, लखनऊ से सुरेश छाबलानी , आकाश गौतम, जावेद बेग, फिरोजाबाद से घनश्याम गुप्ता, कुशीनगर से सचिन चौरसिया, फर्रुखाबाद से रविकांत गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव, अमित कुमार, जालौन से संतोष गुप्ता, सीतापुर से भगवती गुप्ता, पीलीभीत से देवेश बंसल, रामपुर से अलोक अग्रवाल, सोनभद्र से धीरेन्द्र जयसवाल, आजमगढ़ से राधा मोहन अग्रवाल, बदायूं से सतपाल गुप्ता, शाहजहांपुर से नरेंद्र शुक्ला, चंदौसी से प्रेम ग्रोवर, लखीमपुर से श्रीपाल जैन, बागपत से भूपेश बब्बर, गोला से अरुण अवस्थी, सुल्तानपुर से हिमांशु मालवीय, गोंडा से जगदीश रैतानी, अलीगढ़ से प्रमोद अग्रवाल, बाराबंकी से सूरज शाह, इटावा से जागेश्वर कुमार अग्रवाल, प्रयागराज से विपिन गुप्ता, तनुशी बंसल, विवेक गुप्ता, चंदौली से अरुण अग्रवाल, गाजीपुर से राजेंद्र सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button