उत्तर प्रदेशलखनऊ

छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की आस्था, प्रकृति उपासना और सामाजिक समरसता का अनुपम प्रतीक : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ –छठ व्रतियों की सुविधा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आयोजन हमारी प्राथमिकता : डॉ. राजेश्वर सिंह

भगवान सूर्य और छठी मैया की कृपा से सरोजनीनगर के हर परिवार में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि आए : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। लोकआस्था, सूर्य उपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अटूट श्रद्धा के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों, विशेषकर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि छठ महापर्व अनुशासन, तपस्या और पवित्रता की भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से लेकर उदीयमान सूर्य की आराधना तक, छठ का प्रत्येक अनुष्ठान हमारे जीवन में कृतज्ञता, सकारात्मकता और प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर में छठ महापर्व के आयोजन को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न छठ पूजा स्थलों एवं घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि छठ व्रतियों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं अर्घ्य के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सरोजनीनगर में प्रत्येक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन श्रद्धा, गरिमा और बेहतर नागरिक सुविधाओं के साथ संपन्न हो। छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता, सामाजिक सहयोग और लोकसंस्कृति के संरक्षण का भी उत्सव है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं एवं जीवन मूल्यों से जोड़ते हैं।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने भगवान सूर्य और छठी मैया से सरोजनीनगर के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button